उत्तराखंड: यहां कबाड़ी की दुकान में विस्फोट, आठ लोग घायल
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक बड़ा हादसा हुआ है। किद्दूवाला इलाक़े में एक कबाड़ की दुकान में बम विस्फोट होने से 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में से एक व्यक्ति का हाथ उड़ गया है जबकि तीन लोगों की हालत नाज़ुक बनी हुई है।
गौरतलब हो, किद्दूवाला के कुछ कबाड़ी रायपुर स्थित मालदेवता आर्मी फायरिंग रेंज में कबाड़ बीनने का काम करते हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें इसी फायरिंग रेंज से एक बिना फटा बम मिला था। इस बम को आज कबाड़ की दुकान पर हथौड़े से तोड़कर अलग करने की कोशिश की जा रही थी, तभी अचानक उसमें विस्फोट हो गया।
शहर के पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि विस्फोट की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीमों के साथ एक बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और आठों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कांग्रेस की राज्य इकाई के वरिष्ठ नेता सूर्यकांत धस्माना ने अस्पताल जाकर घटना में घायल हुए लोगों से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि एक लड़के के किसी वस्तु को हथौड़ी से तोड़ने के प्रयास के दौरान विस्फोट हुआ।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल