उत्तराखंड पुलिस को ‘पुष्पा’ की तलाश, पूर्व सैनिकों के साथ की लाखों रुपए की ठगी
देहरादून। जालसाज महिला ने खुद को सचिवालय में तैनात बताकर आठ पूर्व सैनिकों से नौकरी के नाम पर 17 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ितों की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पूर्व सैनिकों को उपनल और सिक्योरिटी कंपनी में नौकरी का झांसा दिया गया था।
एसओ रायपुर कुंदन राम ने बताया कि राकेश चंद्र निवासी बड़ोवाला शिमला बाईपास ने शिकायत की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि अधोईवाला में रहने वाली पुष्पा शाह ने उनसे गत वर्ष नवंबर में मुलाकात की थी। पुष्पा ने खुद को सचिवालय में तैनात बताया था। कहा था कि वह एनजीओ भी चलाती है। उसने उपनल और सिक्योरिटी कंपनी में नौकरी दिलाने की बात कही। पुष्पा की बातों में आकर राकेश चंद ने उसे नौकरी के नाम पर 17 लाख 11 हजार रुपये दे दिए। इस रकम में दरबान सिंह, किशोर सिंह, गजेंद्र सिंह, लाल सिंह, अरविंद सिंह, भगवत सिंह, यशवीर सिंह आदि का भी हिस्सा था। पुलिस आरोपी महिला की तलाश कर रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत