उत्तराखंड : यहां स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़,….13 लकड़ियां हिरासत में
देहरादून। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष को गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य महिला आयोग ने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और पुलिस की टीम के साथ पटेल नगर क्षेत्र में स्थित स्पा सेंटरों में छापेमारी करते हुए सेक्स रैकेट का खुलासा किया है।
महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल के सम्पर्क में ह्यूमेन राइट काउंसिल एनजीओ के पदाधिकारियों द्वारा जानकारी से पता लगा की पटेलनगर के स्पा सेंटर में अनैतिक देह व्यापार के चलने की संभावना है। जानकारी मिलते ही महिला आयोग की अध्यक्ष ने छापेमारी के लिए टीम को सूचना दी और मौके पर निरीक्षण के लिए साथ गईं। जिसमे की बॉडी रिलेक्स स्पा, मैजिक टच स्पा व पीसफुल स्पा सेंटरों में मसाज देने के नाम पर देह व्यापार का रैकेट चल रहा था। जिसका खुलासा आज महिला आयोग की अध्यक्ष के साथ आयी टीम द्वारा किया गया है।
वहीं मौके इन स्पा सेंटरों में से 13 लड़कियों को हिरासत में लिया गया है। जो कि भिन्न-भिन्न शहरों से है, जिनमे 2 लड़कियों के नाबालिग होने की संभावना है। हिरासत में ली गयी लड़कियों से पूछताछ की जा रही है कि, आखिर वह कहां से आई हैं और उन्हें किसने बुलाया है।
गिरफ्तार की हुई 13 लड़कियों में से 1 नेपाल, से 1 सिक्किम से, 1 सिलीगुड़ी, 2 टिहरी से 1 अल्मोड़ा से 1 हरिद्वार व 1 देहरादून से है। इन लड़कियों के पास स्पा या फिजियोथेरेपी का कोई भी प्रशिक्षण या प्रमाणपत्र नही पाया गया है। एक स्पा सेंटर में से अनैतिक वस्तुंए भी पाई गई है जिन्हें पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया है। फिलहाल लड़कियां पुलिस की हिरासत में है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
इस मौके पर राज्य महिला आयोग की सदस्य सचिव कामिनी गुप्ता, आयोग की उप निरीक्षक संगीता नौटियाल, ह्यूमैन राइट काउंसिल संस्था के अध्यक्ष राजेन्द्र व उनकी टीम, पटेल नगर चौकी की पुलिस व पटेल नगर थाने की एंटी ह्यूमैन ट्रैफिकिंग यूनिट की पूरी टीम उपस्थित रही।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
चमोली: बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराया, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत; शव बरामद
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का आगाज, 700 से अधिक छात्रों ने दिखाया तकनीकी हुनर; 36 घंटे का हैकाथॉन बना आकर्षण
आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम अभियान में जेन अल्फा की दस्तक, 12 साल की सोनाली ने 55 सेकंड के संबोधन से दिया बड़ा संदेश