उत्तराखंड : यहां पकड़ी गई सोने की अनोखी तस्करी, प्राइवेट पार्ट में आधा किलो सोना छिपाकर पहुंचे यात्री को एयरपोर्ट पर CISF ने पकड़ा
देहरादून। हवाई अड्डे पर पहली बार सोने की तस्करी करने वाले ऐसे व्यक्ति को कस्टम विभाग ने एयरपोर्ट से पकड़ा तो अधिकारी भी हैरान रह गए। शख्स ने प्राइवेट पार्ट में छुपा रखा था आधा किलो सोना, दुबई से प्राइवेट पार्ट में छिपाकर सोना ला रहे तस्कर को देहरादून एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ ने पकड़ लिया। उसके पास से आधा किलो सोना मिला है जिसकी कीमत करीब 27 लाख रुपए आंकी जा रही है।
एयरपोर्ट पर उतरते ही कस्टम की टीम ने उसे हिरासत में ले लिया।घटना सोमवार शाम की बताई जा रही है। दुबई से वाया लखनऊ की फ्लाइट के जरिए दून आ रहे व्यक्ति के बारे में संबंधित एजेंसियों से सुरक्षा अधिकारियों को ई-मेल मिली थी। इसमें एक व्यक्ति के सोना लाए जाने की सूचना दी गई।
फ्लाइट के एयरपोर्ट पर लैंड होते ही एयरपोर्ट के सुरक्षाकर्मियों ने उस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। जांच में उसके पास से करीब पांच 500 ग्राम सोना मिला। सुरक्षाकर्मियों ने कस्टम अधिकारियों को बुलाकर आरोपी को उनके हवाले कर दिया।
कस्टम की टीम ने व्यक्ति को बरेली से आई डायरेक्टर ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआई) की टीम को सौंप दिया। एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर मिश्रा ने सोना इसकी पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि देहरादून एयरपोर्ट के इंटरनेशनल न होने के कारण तस्कर दुबई से सोना लेकर पहले लखनऊ पहुंचा। वहां से फ्लाइट बदलकर सोमवार शाम देहरादून एयरपोर्ट उतरा। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, उस व्यक्ति ने प्राइवेट पार्ट (गुदा) में सोना छिपा रखा था।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़