उत्तराखंड: यहां हाईवे पर हुआ हादसा, बस-बोलोरो की टक्कर, दो यात्रियों की मौत, सात घायल
देहरादून। चारधाम हाईवे पर एक भीषण हादसे की खबर है। यहां एक प्राइवेट बस और बोलेरो में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दो तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई। वहीं सात घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने ऋषिकेश एम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।
जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह ब्रह्मपुरी से 2 किलोमीटर आगे शिवपुरी के पास हादसा हुआ है। नेशनल हाईवे-58 पर ऋषिकेश से जा रही एक बस की केदारनाथ से लौट रही बोलेरो से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो सवार दो तीर्थयात्री की मौत हो गई। मृतकों की पहचान पिंकी दास (22) पुत्री सोतु दास निवासी 1/2C दुर्गापुर प्लेन, थाना सिप्ला जिला सिप्ला कोलकाता और सोमनाथ पाल, निवासी पश्चिम बंगाल के रूप में की गई है। जबकि इस हादसे में सात लोगों के घायल होने की भी खबर है। सभी घायलों को पुलिस की मदद से हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसा इतना जबरदस्त था बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। मुनिकी रेती कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।


खौड़ बालिका विद्यालय में वार्षिकोत्सव और विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा आयोजन
आज का राशिफल (07 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड-नेपाल बॉर्डर पर बड़ा हादसाः बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, 13 की मौत, 34 गंभीर घायल
उत्तराखंड: यमकेश्वर पहुंचे सीएम योगी,…धामी संग शिव मंदिर में की पूजा, इंटर कॉलेज के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण
बिंदुखत्ता: भक्ति, आस्था और उल्लास के साथ शुरू हुआ श्रीमद देवी भागवत महाज्ञान यज्ञ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब