उत्तराखंड : यहां लंगर हुआ खत्म तो भड़का नशेड़ी, सेवादार की पेंचकस घोंपकर कर दी हत्या
ऋषिकेश। देहरादून जिले के ऋषिकेश से बड़ी घटना सामने आयी है. यहां लक्ष्मण झूला रोड पर हेमकुंड गुरुद्वारे के सेवादार की पेंचकस से गोदकर हत्या कर दी गई है. हमलावार नशे में धुत ने बताया जा रहा है. सेवादार गुरुद्वारे के गेट पर गरीबों को लंगर बांट रहे थे, तभी आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया गया.
हेमकुंड गुरुद्वारे के सेवादार की हत्या की खबर जैसे ही मार्केट में फैली तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के आर पांडे के मुताबिक पुलिस को दोपहर करीब 2 बजे इस वारदात की सूचना मिलती थी. दरअसल, हेमकुंड गुरुद्वारे के गेट पर प्रतिदिन की तरह गरीबों को लंगर बंट रहा था कि इसी बीच एक व्यक्ति लंगर मांगने आया. लेकिन तब तक लंगर समाप्त हो चुका था.
इस बीच लंगर बांट रहे गुरुद्वारे के सेवादार कपिल शाह पुत्र दुखीराम निवासी बिहार ने उसे लंगर समाप्त हो जाने के लिए कहा, जिससे नाराज होकर उस व्यक्ति ने कपिल शाह पर अपने साथ लाए पेंचकस से कई वार कर दिए. जिससे सेवादार घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा. अन्य सेवादार गुरुद्वारे से घायल अवस्था में ऋषिकेश राजकीय चिकित्सालय लेकर आए जहां से उसकी हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने हायर सेंटर एम्स के लिए रेफर कर दिया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत