उत्तराखंड : यहां बंद मकान में मिला पति-पत्नी का शव, क्षेत्र में सनसनी,….जांच में जुटी पुलिस
देहरादून। राजधानी से सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। यहां संदिग्ध परिस्थितियों में बंद मकान के अंदर पति पत्नी का शव मिलने से आसपास इलाके में सनसनी फेल गयी। दोनों शवों के बीच में उनका पांच-छह दिन का बेटा पड़ा मिला। पुलिस ने बाहर से ताला तोड़कर शवों को बरामद किया। मृतकों की पहचान काशिफ और उसकी पत्नी अनम के रूप में हुई है। काशिफ ने दूसरी शादी की थी।
वह मूल रूप से सहारनपुर का रहने वाला था। पहली पत्नी सहारनपुर में ही रहती है। पहली पत्नी काशिफ को शुक्रवार से फोन कर रही थी, मगर कोई जवाब नहीं आया। काशिफ यहां पर जेसीबी चलाता था। जब संपर्क नहीं हुआ तो काशिफ की पत्नी ने उसके दोस्त से संपर्क किया। पुलिस इसे प्रथमदृष्टया आत्महत्या मान रही है। दोनों शव फूले हुए थे। काशिफ अकसर बाहर से ताला लगाकर रखता था। वह अंदर आने के लिए घर का पिछले दरवाजे का इस्तेमाल करता था।
फिलहाल पुलिस कमरे से फिंगरप्रिंट और अन्य साक्ष्य जुटा रही है। मालूम हुआ कि, मृतक कासिफ किराए पर JCB चलाता था। पुलिस के मुताबिक कासिफ की दूसरी शादी से परिवार वाले नाराज थे। पिछले 3-4 महीने पहले ही कासिफ ने टर्नर रोड पर किराए पर मकान लिया था। एसपी देहात कमलेश उपाधयाय सहित स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। घटना क्लेमेंटाऊन थाना क्षेत्र के टर्नर रोड की है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
चमोली: बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराया, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत; शव बरामद
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का आगाज, 700 से अधिक छात्रों ने दिखाया तकनीकी हुनर; 36 घंटे का हैकाथॉन बना आकर्षण
आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम अभियान में जेन अल्फा की दस्तक, 12 साल की सोनाली ने 55 सेकंड के संबोधन से दिया बड़ा संदेश