उत्तराखंड: सीएम धामी की सुरक्षा में तैनात जवान ने खुद को मारी गोली,…..मचा हड़ंकप
देहरादून। उत्तराखंड से बड़ी खबर आ रही है। गुरूवार शाम को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में तैनात कमांडो ने अपने आप को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पौड़ी निवासी कमांडो प्रमोद रावत ने घातक कदम उठाया है। साल 2016 से प्रमोद रावत मुख्यमंत्री आवास में ड्यूटी पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि छुट्टी न मिलने की वजह से प्रमोद मानसिक तनाव में था,उसके गांव में भागवत कथा का आयोजन था जिसके लिए वह छुट्टी का आवेदन कर रहे थे लेकिन छुट्टी नहीं मिली। ऐसे में उन्होंने मौका देख कर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
वहीं घटना के बाद अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। देहरादून एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने इस घटना की पुष्टि है। हालांकि इस बात की अभी पुष्टि नहीं हो पाई की जवान ऐसा क्यों किया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत