उत्तराखंड : बदलेगा मौसम का मिजाज, दो दिन आंधी -तूफान व बारिश का येलो अलर्ट जारी
देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है। 10 से 12 जून तक पर्वतीय इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी है।
मौसम विभाग के निदेशक वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ विक्रम सिंह के मुताबिक 9 और 10 जून को राज्य के पर्वतीय जनपदों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है वहीं मैदानी इलाकों में आंशिक बादल के साथ ही बूंदाबांदी हो सकती है। 10 से 12 जून तक पर्वतीय इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी है।
मैदानी इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोकेंदार हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा कहीं कहीं बिजली गिरने से जानमाल के नुकसान की भी संभावना है जिसे लेकर मौसम विभाग ने एहतियात बरतने की सलाह दी है। हिदायत देते हुए कहा कि मौसम खराब और तेज झोंकेदार हवाएं चलने के दौरान खुले स्थान की बजाए पक्के मकान में रहें।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत