उत्तराखंड : यहां अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा वाहन, सात लोग घायल, पुलिस बचाव कार्य में जुटी
उत्तराखंड मसूरी के पास भट्टा गांव के निकट एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में सात लोगों के घायल होने की सूचना है। वाहन के अंदर सात लोग सवार थे। वाहन सवार सभी लोग देहरादून से मसूरी घूमने जा रहे थे। और अचानक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से खाई से निकाला गया और फिर पुलिस सिविल अस्पताल में कराया।
जानकारी के अनुसार यूपी के फ़र्रूख़ाबाद से कुछ लोग मसूरी आ रहे थे। पर्यटक स्थल के निकट ही अचानक यह कार हादसे का शिकार हो गई। कार के खाई में गिरने के बाद तमाम लोग मदद को दौड़े। सूचना पर एसडीआरफ टीम रेस्क्यू के लिए घटनास्थल रवाना हुई। तत्काल लगभग सौ मीटर गहरी खाई में रोप के माध्यम से उतरकर वाहन तक पहुंच बनाई गई।
एसडीआरएफ टीम द्वारा सभी घायलों को स्ट्रेचर पर वैकल्पिक मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक लाकर उपचार के लिए अस्पताल भेज गया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत; परिजनों में मचा कोहराम
लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी सम्मानित, पेंशनर्स वेलफेयर संगठन ने दिया अभिनंदन पत्र
त्योहारों से पहले बिंदुखत्ता की छह दुग्ध समितियों में 42.46 लाख रुपये का बोनस वितरित, पशुपालकों के चेहरों पर खिली मुस्कान
दिवाली पर नैनीताल में प्रशासन का बड़ा अलर्ट, 13 इलाकों में मजिस्ट्रेट तैनात; आतिशबाजी की बिक्री पर रहेगी खास नजर
आज का राशिफल (04 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!