उत्तराखंड : यहां वर्दी का रौब झाड़ रहे दरोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल…..देखें
ऋषिकेश। रायवाला थाने में तैनात एक दारोगा की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दारोगा पर शिकायतकर्ता को ही धमकाने का आरोप भी लग रहा है। पूरी घटना 16 जून की रात की है, जब भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत लूट की शिकायत लेकर रायवाला थाने पहुंचे तो थाने में रात्रि ड्यूटी में तैनात दारोगा ने जिलाध्यक्ष के खिलाफ ही कार्रवाई कर दी। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि दारोगा ने उनकी थाने में पिटाई करी।
वीडियो के मुताबिक, भाजपा किसाना मोर्चे के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत खुद के साथ हुई दो लाख की लूट की शिकायत करने 16 जून की रात को रायवाला थाना पहुंचे थे। नरेंद्र का आरोप है कि इस दौरान दारोगा नीरज त्यागी शराब के नशे में थे और उन्होंने उल्टा उनकी शिकायत सुनने के बजाय उनके तीन कार्यकर्ताओं समेत 4 लोगों को हवालात में बंद कर दिया। साथ ही लूट करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करी।
जिसकी जानकारी मिलने पर श्यामपुर जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान मौके पर पहुंचे। वीडियो में संजीव चौहान भी दारोगा पर शराब के नशे में होने का आरोप लगा रहे हैं। संजीव अपने साथ दारोगा का मेडिकल कराने की बात रहे हैं, लेकिन दारोगा नीरज मेडिकल कराने से इनकार कर रहे है। वीडियो में दारोगा जिला पंचायत सदस्य को धमकाते हुए भी नजर आ रहा है।
फिलहाल मामले पर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत की शिकायत पर 4 लोगों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज हुआ है। जबकि नरेंद्र ने ऋषिकेश सीओ और देहरादून एसएसपी से दारोगा और शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि पूरे मामले में थानाध्यक्ष कुलदीप पंत से बात नहीं हो पाई। उधर सीओ संदीप नेगी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा उस पर सख्त से सख़्त कार्यवाही होगी।
देखें वीडियो:

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन: गूगल, जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा
आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम, गैस सिलेंडर से लेकर मोबाइल कॉल तक जानें क्या-क्या बदला?
आज का राशिफल 1 नवंबर 2026: रविवार को मेष से मीन तक इन 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें करियर, कारोबार और धन का हाल
दिल्ली में उत्तराखंड की लेखिका डॉ. कविता पांडेय की पुस्तक ‘अदम्या-असीम की ओर’ पर साहित्यिक परिचर्चा, शब्दों की शक्ति और कहानी कहने की कला पर हुआ मंथन
आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क