उत्तराखंड : मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, आंधी तूफान के साथ बारिश की आशंका
देहरादून। उत्तराखंड में आज से पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बिगड़ने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य में अगले चार दिन 11 जून से 14 जून तक गरज चमक के साथ बारिश ,आंधी तूफान ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है, जिसको लेकर यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने इस दौरान एतिहाद बरतने की सलाह भी दी है।
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज रविवार 11 जून को राज्य के 7 जनपदों उधम सिंह नगर, नैनीताल, देहरादून, हरिद्वार, उत्तरकाशी, टिहरी और पौड़ी जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश ओलावृष्टि के साथ ही 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झक्कड़ हवाएं चलने की संभावना है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है इसके अलावा राज्य के शेष जनपदों में गरज चमक के साथ बारिश ओलावृष्टि के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 12 जून से 14 जून तक राज्य के जनपदों में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश ओलावृष्टि और 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झक्कड़ हवाएं चलने की संभावनाएं हैं जिसको लेकर 14 जून तक ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने 11 जून से 14 जून तक ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सचेत करते हुए कहा कि कहीं कहीं बिजली गिरने से जान माल की हानि हो सकती है तथा ओलावृष्टि. वृक्षारोपण और बागवानी को खतरा हो सकता है। उन्होंने लोगों से खुले स्थानों पर ना जाने और ओलावृष्टि के समय अपने मवेशियों को घर के अंदर बांधे रहने की सलाह दी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत