उत्तराखंड : यहां समुदाय विशेष के युवक ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, आरोपी युवक गिरफ्तार
देहरादून में एक समुदाय विशेष के युवक द्वारा एक नाबालिग से दुष्कर्म और गर्भपात करवाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़ित के पिता ने बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री उम्र 17 वर्ष के पेट में दर्द हुआ। पुत्री से पूछा तो वह रोने लगी और बताया कि एक लड़का जिसका नाम उवैश कुरैशी है और वह मुस्लिम बस्ती गांधी ग्राम में रहता है। जो एक दिन वह घर में घुसा और जबरन नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। धमकी दी कि यह बात किसी को बतायी तो वह उसे व उसके भाई को जान से मार देगा।
कुछ दिन पहले नाबालिग ने आरोपित को पेट में दर्द होने की बात कही तो आरोपित घर आया और प्रेगनेंसी किट देकर गया। तब नाबालिग को पता चला कि वह गर्भवती है। आरोपित ने नाबालिग पर गर्भपात का दबाव बनाया और दवा देकर गर्भपात करवा दिया। शहर कोतवाल विद्याभूषण नेगी ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत