उत्तराखंड : यहां सेल्फी लेते पहाड़ी से गिरा युवक, मौके पर ही मौत,…..परिजनों में कोहराम
देहरादून जिले के मसूरी मोटर मार्ग पर कपलानी के निकट एक बाइक सवार युवक फोटो खिंचवाने के चक्कर में करीब 700 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, दो युवक देहरादून से बाइक पर धनोल्टी घूमने के लिये जा रहे थे। दोनों युवक कपलानी से कुछ आगे रुके और पहाड़ी दिशा पर फोटो खिचाने लगे। उन्होने बताया कि एक युवक द्वारा रोड साइड पर दो पैराफिट के बाइक पर बैठ कर फोटो खिचाने लगा कि अचानक बाइक अनियंतित्र हो गई और युवक बाइक के साथ करीब 700 मीटर खाई में जा गिरा।
युवक के दोस्त और स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मसूरी पुलिस और फायर सर्विस को दी जिसके बाद मसूरी पुलिस एसएसआई गुमान सिंह नेगी के नेतृत्व में घटनास्थल पहुची और फायर सर्विस, पुलिस के जवानों और स्थानीय लोगो की मदद से युवक को काफी मशक्कत के बाद गहरी खाई से निकालकर मसूरी के उप जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही के लिये भेजा गया। उन्होंने बताया कि मृतक 25 साल की उम्र का है। वहीं, घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई हे व घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है।
वही, चश्मदीद संजय भंडारी ने बताया कि दो दोस्त उनकी दुकान से थोडी आगे फोटो खिचवा रहे थे व एक युवक द्वारा बाइक में बैठकर फोटो खिंचवा रहा था कि तभी बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे फोटो खिचवाने वाले युवक बाइक के साथ खाई में जा गिरा। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत