Uttarakhand: यहां BJP विधायक सहित 150 लोगों पर मुकदमा दर्ज, जानिए मामला…
हरिद्वार के ज्वालापुर में भाजपा विधायक सहित 150 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मारपीट के मामले में गिरफ्तार किए गए 4 लोगों को छोड़ने की मांग को लेकर और एक तरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए जिला अस्पताल में धरना देकर आचार संहिता की धज्जियां उड़ाने के मामले का चुनाव आयोग ने संज्ञान लेने पर दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज से लोगों की पहचान की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को ज्वालापुर में सड़क पर रखे सामान को हटाने को लेकर दुकानदार और बाइक सवार के बीच कहां सुनी हो गई थी। बात बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंच गई। मामला अलग-अलग समुदाय से जुड़ा होने के चलते पुलिस ने मारपीट करने के मामले में दुकानदार सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर कोतवाली ले गई। वहीं इस बीच रानीपुर से भाजपा विधायक आदेश चौहान समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कोतवाली में चारों को छोड़ने की बात कही। इस बीच जहां कार्यकर्ता कोतवाली परिसर में ही कार्यालय में बैठ गए। वहीं पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाने लगी तो विधायक भी ऑटो में बैठकर उनके साथ चल दिए थे।
बताया जा रहा है कि इस बीच पुलिस जब आरोपियों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल में ले जाने लगी तो वहां अस्पताल में ही विधायक और भाजपा जिला अध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की। मामले का चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया है। मामले को आचार संहिता का उल्लघंन मानते हुए कार्यवाही की जा रही है। इस मामले के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए।
नगर कोतवाली में भाजपा विधायक सहित 150 लोगों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी
बड़ी खबर! ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू; कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के सैनिकों व परिवारों को असीमित छात्रवृत्तियां
आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…
पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा