हरिद्वार में मकान के भीतर जोरदार धमाका, पांच लोग घायल – जांच में जुटी पुलिस
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में बुधवार सुबह एक मकान के अंदर हुए जोरदार धमाके से इलाके में हड़कंप मच गया। गैंडीखाता लालढांग थाना क्षेत्र के गाजीवाली इलाके में दिनेश नामक व्यक्ति के घर में अचानक तेज विस्फोट हुआ, जिससे मकान का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में दिनेश की पत्नी और चार बच्चे घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि घर की दीवारें टूट गईं और ईंटें दूर-दूर तक बिखर गईं। मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोग आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। राहत और बचाव कार्य शुरू कर घायलों को अस्पताल भेजा गया।
घायलों की पहचान 40 वर्षीय पिंकी, 18 वर्षीय खुशी, 16 वर्षीय सृष्टि, 12 वर्षीय आकांक्षा और 9 वर्षीय शौर्य के रूप में हुई है। वहीं मकान मालिक दिनेश हादसे के वक्त घर के दूसरे हिस्से में होने के कारण सुरक्षित बच गए।
पुलिस जांच में यह सामने आया है कि मकान में रखा गैस सिलेंडर सुरक्षित है, जिससे धमाके की वजह को लेकर सवाल उठने लगे हैं। विस्फोट के कारणों की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। पुलिस ने मौके पर बरिकेडिंग कर दी है और लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी और सीओ सिटी भी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। पुलिस का कहना है कि धमाके के कारणों का पता लगते ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल