दर्दनाक हादसा! बेटे को परीक्षा दिलाने आ रहे पिता की सड़क हादसे में मौत, बेटा घायल
रुड़की। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की में बेटे को परीक्षा दिलाने आ रहे बाइक सवार पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब पिता अपने बेटे को बाइक से रुड़की लेकर आ रहे थे। कोर कालेज के पास उनकी बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। पुलिस आरोपित चालक की तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार रविवार को पथरी निवासी मांगेराम अपने बेटे विक्रांत को जेई मेंस की परीक्षा दिलाने के लिए बाइक से रुड़की आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक हरिद्वार हाईवे पर कोर कॉलेज से कुछ आगे पहुंची तो पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार पिता-पुत्र सड़क पर गिर गए। इस दौरान मांगेराम गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं उनके बेटे विक्रांत को मामूली चोटें आईं।
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हादसा होता देख आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से मांगेराम को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया l

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल