दर्दनाक हादसा: गंगाजल लेने हरिद्वार आ रहे कांवड़ियों की कार ट्रक में घुसी, दो की दर्दनाक मौत, एक गंभीर
रूड़की। महाशिवरात्रि पर गंगाजल लेने दिल्ली से हरिद्वार आ रहे श्रद्धालुओं की कार शुक्रवार को हादसे का शिकार हो गई है। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल हो हायर सेंटर रेफर किया गया। वहीं, पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दी है। साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार बीती रात दिल्ली से कांवडिये मंजीत, नीशू व आशु गांव बवाना दिल्ली से गंगाजल लेने के लिये आई 20 कार से निकले थे। जैसे ही वे हरिद्वार रोड स्थित गांव ढण्डेरी के पास पहुंचे तो उनकी कार एक खड़े ट्रक में घुस गयी। इस हादसे में मंजीत व नीशू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जब कि तीसरा कांवड़िया आशु गम्भीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इस हादसे की सूचना कांवड़ियों के परिजनों को दे दी गई है। इस हादसे से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश