हरिद्वार : यहां दस दिन में फिर हुआ एक साल का बच्चा अगवा, दो संदिग्ध सीसीटीवी में कैद
हरिद्वार। दस दिन में दूसरी बार हरकी पैड़ी क्षेत्र से एक साल का बच्चा अगवा, दो संदिग्ध कैमरे में कैदमहिला अपने एक साल के बच्चे को नाईसोता घाट पर अपनी बड़ी बेटी के पास छोड़कर खाना लेने गई थी। खाना लेकर जब वापस लौटी तो बच्चा गायब मिलाहरकी पैड़ी क्षेत्र से लगातार बच्चे अगवा होने की घटनाएं पुलिस की सिरदर्दी बढ़ा रही हैं।
बीते सप्ताह तीन साल की बच्ची के अपहरण के मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए बच्ची को बरामद किया ही था कि अब फिर मंगलवार की सुबह एक साल का बच्चा अगवा कर लिया गया। जिससे पुलिस में भी हड़कंप मच गया। सीसीटीवी कैमरे में एक महिला सहित दो संदिग्ध कैद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने भी मामले में आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।
घटना मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे की है। जब नीतू पत्नी छोटू दास निवासी लालजीवाला रोड़ीबेलवाला अपने एक साल के बच्चे को नाईसोता घाट पर अपनी बड़ी बेटी के पास छोड़कर खाना लेने के लिए गई थी। खाना लेकर जब वापस लौटी तो बच्चा गायब मिला, जानकारी करने पर पता चला कि कोई उसे अगवा कर लिया गया है।
बच्चा चोरी होने की सूचना मिलने पर पुलिस भी आनन-फानन में दौड़ पड़ी।कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा तुरंत टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस टीमों ने अलग-अलग जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति बच्चे को गोद में लेकर जाते हुए दिखा। साथ ही एक महिला भी फुटेज में दिखाई दी। इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द बच्चे को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी
बड़ी खबर! ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू; कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के सैनिकों व परिवारों को असीमित छात्रवृत्तियां
आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…
पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा