हरिद्वार: यहां ज्वेलर्स कारोबारी दंपत्ति ने गंगा में लगाई छलांग, कूदने से पहले ली सेल्फी
हरिद्वार। ज्वेलर्स कारोबारी ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर हरिद्वार की गंगा नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. छलांग लगाने से पहले दोनों ने सेल्फी भी ली. मृतक दंपत्ति का नाम सौरभ बब्बर और मोना बब्बर था. पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है. बताया जा रहा है की ये लोग सहारनपुर में रहते थे और बाइक से हरिद्वार पहुंचे थे।
जानकारी के अनुसार, कारोबारी गोल्ड किटी जमा करने का काम करता था, जिसके चलते काफी कर्ज हो गया था। सोमवार सुबह 9.30 बजे रानीपुर पुलिस को सूचना मिली कि गांव जमालपुर खुर्द के निकट गंगनहर किनारे दलदल में एक शव फंसा हुआ है। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। मृतक के कपड़ों से मोबाइल और एक पर्स मिला। जिसके आधार पर उसकी पहचान सौरभ बब्बर (35) पुत्र दर्शनलाल बब्बर निवासी किशनपुरा कोतवाली नगर के रूप में हुई।
सौरभ की किशनपुरा में श्री साईं ज्वैलर्स के नाम से दुकान है, जो गोल्ड किटी जमा करने का भी काम करता था। सौरभ 10 अगस्त को अपने बेटे और बेटी को ससुराल गोविंदनगर में छोड़कर पत्नी मोना बब्बर के साथ हरिद्वार गया था। रात के समय उसने नौकर को फोन किया अब हम इस दुनिया से जा रहे हैं। इसके साथ ही पत्नी के साथ हरकी पैड़ी के पास हाथी पुल से गंगा में कूदने से पहले फोटो और लोकेशन भेजी थी, साथ ही सुसाइड नोट भी भेजा था। परिजन तभी से उनकी तलाश कर रहे थे।
सौरभ ने जो सुसाइड नोट भेजा है उसमें लिखा है कि मैं सौरभ बब्बर कर्जी के दलदल में इस कदर फंस गया हूं कि बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं बचा। अंत में मैं और मेरी धर्मपत्नी मोना बब्बर अपना जीवन समाप्त कर रहे हैं। हमारी किशनपुरा वाली प्रॉपर्टी (दुकान व मकान) दोनों बच्चों के लिए है। हमारे दोनों बच्चे अपनी नानी के घर नपुरा रहेंगे। इनका जीवन अब हम पति-पत्नी ने उनके हवाले करके जा रहे हैं। क्योंकि कमेटी हमें किसी और पर भरोसा नहीं है। सौरभ पांच साल के बेटे संयम और 12 साल की बेटी श्रद्धा को गोविंदनगर में उनके नाना-नानी के घर छोड़ गए थे। सौरभ बब्बर की एक ऑडियो भी वायरल हो रही है। जिसमें वह अपने परिचित गोल्लू को फोन कर कहते हैं कि यह सबको दिखा देना। हम हरिद्वार में है और हम जा रहे है दुनिया अंतिम छोड़कर। हम यहां से छलांग लगा रहे हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में मजदूर नेताओं को जिला बदर करने के विरोध में फूंका धामी सरकार का पुतला, मुकदमे वापस लेने की मांग
79 अंत्योदय कार्डों के सत्यापन पर सन्नाटा! रामपुर वासितदली में सरकारी आदेश के अनुपालन पर उठे सवाल
हल्द्वानी हादसा: तीनपानी फ्लाईओवर पर मौत का तांडव, तीसरे किशोर ने भी तोड़ा दम; JEE की तैयारी कर रहे थे दो दोस्त
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम: 20 दिन से धरना जारी, अब 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम! ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, इन जिलों में बारिश के आसार; जानें 29 अक्टूबर तक का अपडेट