हरिद्वार : यहां पुजारी और कर्मचारियों ने श्रद्धालुओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, जमकर चले लाठी-डंडे,…..Video वायरल
हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार स्थित सिद्धपीठ दक्षिण काली मंदिर में यूपी के सहारनपुर के श्रद्धालुओं को पुजारियों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले. बताया जा रहा है कि विवाद पार्किंग की पर्ची काटने को लेकर हुआ. मारपीट इतनी बढ़ी की पुजारी और सेवादार लाठियां लेकर निकल आए और श्रद्धालुओं को जमकर पीटा. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सिद्धपीठ दक्षिण काली मंदिर के पुजारियों ने सहारनपुर के श्रद्धालुओं को बेरहमी से पीटा. पुजारी और मंदिर के कर्मचारियों ने श्रद्धालुओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. पुलिस ने मंदिर पहुंचकर स्थिति को संभाला. बाद में श्रद्धालु पक्ष वापस लौट गए।
पुलिस के मुताबिक सिद्धपीठ दक्षिण काली मंदिर में रविवार को सहारनपुर के कुछ श्रद्धालु आए थे. मंदिर परिसर में गाड़ी ले जाने पर कर्मचारियों ने उनसे पर्ची कटवाने को कहा. इस बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई।
आरोप है कि श्रद्धालुओं ने कर्मचारियों को पीट दिया. शोर शराबा सुनकर मंदिर के पुजारी भी आ गए. उन्होंने समझाने का प्रयास किया. आरोप है कि श्रद्धालुओं ने उनके साथ भी अभद्रता करते हुए हाथापाई कर दी. इसके बाद पुजारी और कर्मचारियों ने मिलकर श्रद्धालुओं को दौड़ा लिया. लाठी डंडे से उन्हें जमकर पीटा. सूचना पर चंडी घाट चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और विवाद शांत कराया. घटना के बाद श्रद्धालु पक्ष मौके से निकल गया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल