उत्तराखंड: यहां दिनदहाड़े बदमाशों ने ज्वैलरी शॉप से लूटे 5 करोड़ के आभूषण
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में ज्वेलर्स की दुकान पर हथियारों के बल पर डकैती हुई है। नकाबपोश डकैत करीब 10 मिनट तक ज्वेलर्स की दुकान में ज्वेलरी लूटपाट करके फरार हो गए हैं।
पुलिस के मुताबिक डकैती करीब 5 करोड़ रुपए की हुई है। घटना के बाद से पुलिस में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस कप्तान परमेंद्र डोभाल और अन्य अधिकारी ज्वेलर्स के दुकान पर मौका मुआयना करने पहुंचे हैं। पुलिस कप्तान ने दावा किया कि जल्द ही डकैतों को गिरफ्तार किया जाएगा। हरिद्वार के सभी नाको पर पुलिस ने नाकाबंदी कर दी है। सख्त चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। घटना की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हुई है। फिलहाल इस घटना के बाद से व्यापारियों में सनसनी मची हुई है। वह अपनी और दुकानों की सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।
हरिद्वार के व्यापारी और भाजपा नेता विशाल गर्ग ने इस घटना पर आक्रोश जताते हुए कहा कि दिनदहाड़े शहर के बीचोबीच इस तरह की लूटपाट से व्यापारियों में भय और असुरक्षा का माहौल है। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने दुकान स्वामी और स्टाफ को गन पॉइंट पर रखकर सभी गहने लूट लिए और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को फोन पर सूचना देने का प्रयास किया गया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। एसएसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न टीमों का गठन कर दिया है। एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल ने बताया कि हरिद्वार पुलिस पूरी गंभीरता के साथ इस घटना का जल्द खुलासा करेगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में मजदूर नेताओं को जिला बदर करने के विरोध में फूंका धामी सरकार का पुतला, मुकदमे वापस लेने की मांग
79 अंत्योदय कार्डों के सत्यापन पर सन्नाटा! रामपुर वासितदली में सरकारी आदेश के अनुपालन पर उठे सवाल
हल्द्वानी हादसा: तीनपानी फ्लाईओवर पर मौत का तांडव, तीसरे किशोर ने भी तोड़ा दम; JEE की तैयारी कर रहे थे दो दोस्त
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम: 20 दिन से धरना जारी, अब 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम! ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, इन जिलों में बारिश के आसार; जानें 29 अक्टूबर तक का अपडेट