सहारा इंडिया कंपनी की जमीन की खरीद फरोख्त पर लगी रोक, प्रॉपर्टी डीलरों में मचा हड़कंप
हरिद्वार। बहादराबाद में स्थित सहारा इंडिया कंपनी की जमीन की खरीद फरोख्त पर जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने रोक लगा दी है। कंपनी पर निवेशकों की ओर से लगाए गए करोड़ों रुपये के भुगतान की बजाए उन्हें गुमराह करने का आरोप लगाया गया है।
शासन में की गई निवेशकों की शिकायत पर जिलाधिकारी ने यह कार्रवाई की है। बहादराबाद क्षेत्र में रीयल स्टेट में निवेशकों का करोड़ रुपये लगवाने वाली सहारा इंडिया कंपनी की लगभग साढ़े पांच सौ बीघा जमीन है। कंपनी की ओर से अपनी कई सहायक कंपनियों में निवेशकों का करोड़ों रुपये लगवाया गया है,
निवेशकों की ओर से आरोप लगाया गया कि कंपनी में उनकी ओर से जमा कराए धन का समय पूरा होने के बाद भी उन्हें भुगतान नहीं किया जा रहा, बल्कि उन्हें गुमराह कर उनका धन हड़पने की कोशिश की जा रही है। आरोप है कि निवेशकों की ओर से गाढ़ी कमाई से ली गई जमीन को कंपनी के अधिकारी औने-पौने दामों में बेचकर भागने की फिराक में लगे हुए हैं निवेशकों ने शासन को भेजे शिकायती पत्र में जमीन से जुड़े हुए दस्तावेज भी पेश किए। जिस पर जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय की ओर से जमीन की तत्काल प्रभाव से खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने के आदेश जारी कर दिए हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश