Uttarakhand news:- दो दोस्तों के विवाद में बीच-बचाव करा रहे युवक को लगी चोट, उपचार के दौरान हुई मौत
रुड़की। यहां दो दोस्तों के बीच विवाद में बीच-बचाव कराते समय एक युवक के सिर पर गंभीर चोट लग गई। परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस पर परिजन शव घर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की बात कही। लेकिन परिजनों ने इन्कार कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित शक्ति विहार, तेलीवाला निवासी दीपक (38) फेरी लगाने का काम करता था। उसके साथ घर के पास रहने वाले दो दोस्त भी फेरी लगाने का काम करते हैं। बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह दोस्तों में मजाक चल रही थी। मजाक-मजाक में दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों में मारपीट हो गई।
दोस्तों को झगड़ता देख दीपक ने बीच-बचाव कराने प्रयास किया। इस बीच उसके सिर पर कोई चीज जा लगी, जिससे वह घायल हो गया। मारपीट होता देख आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए और मामला शांत कराया।
साथ ही दोनों पक्षों में सुलह कराई। शाम करीब तीन बजे दीपक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इस पर परिजन उसे आनन-फानन में रुड़की सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
इसके बाद परिजन शव को घर ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस मृतक के घर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने का प्रयास किया। लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इस पर पुलिस देर शाम तक परिजनों से वार्ता करती रही। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने मामले में अगर तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश