हरिद्वार में कांवड़ियों की बाइकों में लगी आग, एक दर्जन बाइक जलकर राख, मची अफरा-तफरी

ख़बर शेयर करें 👉

हरिद्वार में ओम पुल के पास रविवार को कावड़ यात्रियों की करीब एक दर्जन बाइकों में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। दमकल टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

गनीमत रही कि कोई कावड़ यात्री आग की चपेट में नहीं आया। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि तेज धूप और गर्मी के कारण एक बाइक में आग लगी होगी, जिसके बाद अगल-बगल की अन्य बाइकें भी धू-धू कर जलने लगीं।

शहर में रविवार को डाक कांवड़ और बाइकर्स कांवड़ यात्रियों का सैलाब उमड़ आया। पार्किंग फुल होने के बाद जिसको जहां जगह मिली, वहीं अपनी बाइक व अन्य वाहन खड़े कर दिए। ओम पुल के पास कावड़ यात्रियों की बाइकों में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाई एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad