हरिद्वार से दिल्ली लौट रहे पर्यटकों की कार पलटी, आठ साल के बच्चे समेत पिता और दादी की मौत; चार घायल
रुड़की। हरिद्वार से दिल्ली लौट रहे पर्यटकों की कार रुड़की के नगला इमरती गांव के पास दिल्ली हाइवे पर सोलानी पुल पर ओवरटेक कर रहे ट्रक से बचने के चक्कर में डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। जिसमें एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। जबकि जबकि चार लोग घायल हैं, इनमें से दो की हालत गंभीर हैं, उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

दिल्ली के 37-मुकुंदपुर निवासी योगेश कुमार, पिता बलवंत कुमार, माता मुगली देवी, पत्नी गीता देवी, बेटे दक्ष व याग्निक और छोटे भाई किशन के साथ अपनी कार से गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आए थे। दोपहर को गंगा स्नान के बाद यह लोग दिल्ली लौट रहे थे। जब इनकी कार कोतवाली रुड़की क्षेत्र के नगला इमरती गांव के पास पहुंची तो एक ट्रक ने गलत तरीके से ओवरटेक करने का प्रयास किया। कार चला रहे किशन ने बताया कि ट्रक से बचने के प्रयास में कार डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में योगेश, उनके बेटे दक्ष और मां मुगली देवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिता बलवंत कुमार व याग्निक गंभीर रूप से घायल हैं। किशन और गीता देवी को हल्की चोट आई हैं। सिविल अस्पताल रुड़की के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. संजय कंसल ने बताया कि गंभीर रूप से घायल बलवंत कुमार व याग्निक को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद