उत्तराखंड: यहां स्कूटी सवार बहनों पर गिरा पेड़, एक की मौत, दूसरी गंभीर घायल
उत्तराखंड के हरिद्वार से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां हरिद्वार-भेल मार्ग पर भगत सिंह चौक के पास अचानक एक भारी भरकम पेड़ गिर गया। इस हादसे में स्कूटी पर सवार दो बहनें इसकी चपेट में आ गईं। हादसे में एक बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, यह हादसा भगत सिंह चौक और गांधी पार्क के पास हुआ, जहां दोनों बहनें स्कूटी पर सवार थीं। अचानक पेड़ गिरने से आंचल नामक बहन की मौत हो गई, जबकि सोनिया घायल हो गई।
मेला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि अस्पताल पहुंचने पर आंचल की मृत्यु हो चुकी थी, जबकि सोनिया की हालत गंभीर थी और उसे हायर सेंटर भेजा गया है। रानीपुर कोतवाली के एसएचओ कमल मोहन सिंह भंडारी ने बताया कि हादसे के बाद अग्निशमन विभाग की मदद से पेड़ को हटाया जा रहा है। पुलिस की टीम घायल को अस्पताल भेजने में जुटी हुई है।
अग्निशमन विभाग के फ्रंट लीड ऑफिसर नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि पेड़ गिरने की सूचना शाम 4:50 बजे मिली थी, जिसके बाद उनकी टीम मौके पर पहुंची और पेड़ को हटाने का काम किया। उन्होंने यह भी बताया कि पेड़ काफी पुराना था, और बिना किसी आंधी-तूफान के गिरने की संभावना है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश