उत्तराखंडः यहां पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, एसएसपी ने निरीक्षक व उपनिरीक्षकों को किया इधर से उधर….

ख़बर शेयर करें 👉

हरिद्वार। पुलिस महकमे में देर रात बड़ा फेरबदल किया गया है। हरिद्वार एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल ने जिले के 19 निरीक्षक व उपनिरीक्षक को इधर से उधर किया गया है। जिसमें कई कोतवाली प्रभारी ओर चौकी प्रभारियों को इधर से उधर किया गया है। आपको बता दे की हरिद्वार एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल के चार्ज संभालते ही थाने कोतवाली में फेरबदल की चर्चाएं चल रही थी जिसे हरिद्वार एसएसपी ने एक ही झटके में देर रात पूरे जिले में फेरबदल कर इन चर्चाओं पर विराम लगा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर

प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट को कोतवाली मंगलौर, निरीक्षक महेश जोशी को पुलिस कार्यालय, निरीक्षक राजीव रौठान को कोतवाली लक्सर, निरीक्षक रमेश तनवार को थाना भगवानपुर, निरीक्षक अमरचंद शर्मा को थाना कनखल, निरीक्षक विजय सिंह को कोतवाली ज्वालापुर, निरीक्षक कुंदन सिंह राणा को वाचक, निरीक्षक ऐश्वर्या पाल को प्रभारी सी आई यू, निरीक्षक मनोज मेनवाल को प्रभारी हाईकोर्ट सेल, निरीक्षक आर के सकलानी को कोतवाली रूड़की, निरीक्षक रविन्द्र शाह को थाना कलियर की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।

वहीं दूसरी और उपनिरीक्षक नितेश शर्मा को थानाध्यक्ष श्यामपुर, विनोद थपलियाल को थानाध्यक्ष खानपुर, मनोहर भंडारी को थानाध्यक्ष सिडकूल, जहांगीर अली को प्रभारी सी आई यू, रविन्द्र कुमार को थानाध्यक्ष पथरी, अंकुर शर्मा को थानाध्यक्ष झबरेड़ा, धर्मेंद्र राठी को एस आई एस शाखा की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad