उत्तराखंड : यहां पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, गोली लगने से एक बदमाश घायल, देखिए वीडियो…..
हरिद्वार। पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ में एक बदमाश के घायल होने की खबर आ रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और कांबिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए।
आपको बतादें कि अभी कुछ दिन पूर्व थाना भगवानपुर क्षेत्रांतर्गत दिनदहाड़े ठेकेदार से लाखों की लूट और हत्या के मामले में शामिल बदमाशों के बारे में हरिद्वार पुलिस को सूचना मिलने पर कि उक्त घटना से संबंधित कुछ बदमाश उत्तर प्रदेश से हरिद्वार की तरफ आ रहे हैं। जिस पर सीआईयू एवं भगवानपुर पुलिस की सिरचंदी डाडली रोड पर बदमाशों की घेराबंदी करने पर बदमाशों द्वारा पुलिस पर फायर झोंकने के फलस्वरुप समय लगभग 7:30 बजे हुई मुठभेड़ में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगने पर सिविल अस्पताल रुड़की भिजवाया गया।
जानकारी पर उक्त बदमाश रोहित पुत्र रामकिशन निवासी चोल्ली प्लॉट थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार उक्त ठेकेदार से लाखों की लूट और हत्या के मामले में शामिल एवं वांछित था। अन्य की संभावना के दृष्टिगत क्षेत्र में कांबिंग जारी। एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु अधीनस्थों को निर्देशित किया गया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल