उत्तराखंड : यहां नशेड़ी युवक ने पिता की हत्या कर मौके से हुआ फरार,…..तलास में जुटी पुलिस
हरिद्वार जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक नशेड़ी युवक ने नशे के लिए अपने पिता की हत्या कर दी। घटना के बाद बेटा घर से फरार हो गया है। जिसके बाद इलाके में सनसनी का माहौल बना हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है.
जानकारी के अनुसार, रुड़की के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के मोहनपुरा के लक्ष्मीनगर कॉलोनी निवासी रामपाल (68) अपने छोटे बेटे योगेंद्र के साथ लक्ष्मीनगर में रह रहे थे। योगेंद्र नशेड़ी किस्म का आदमी है। रामपाल अक्सर ही योगेंद्र को नशा करने से रोकते थे। इस बात से नाराज होकर बेटा आए दिन उनसे झगड़ा करता था।
पुलिस के मुताबिक, रविवार की सुबह किसी ने सूचना दी कि रामपाल की घर के अंदर ही बेटे ने हत्या कर दी है। वरिष्ठ उप निरीक्षक नरेश गंगवार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रामपाल कमरे में जमीन पर गिरे थे और उनके सिर से खून निकल रहा था। हाथ और चेहरे पर चोट के निशान थे। उनकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि सुबह के समय रामपाल के छोटे बेटे के कुछ साथी और एक युवती घर में आए थे। इसी दौरान पिता से बेटे का विवाद हुआ। इसकी झगड़े में हुई धक्का मुक्की में रामपाल नीचे गिर गए और (68 वर्षीय) रामपाल की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
रामपाल का बड़ा बेटा भूपेंद्र बार्डर सिक्योरिटी फोर्स में है और इस समय वह बंगाल में तैनात है। रामपाल की बेटी की तितावी मुजफ्फरनगर में शादी हो रखी है, जबकि रामपाल पत्नी की करीब तीन साल पहले मौत हो गई थी।
एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि पुलिस घर में आने वाले उसके दोस्तों और युवती के बारे में जानकारी जुटा रही है। साथ ही रामपाल के बड़े बेटे भूपेंद्र को घटना की जानकारी दे दी गई है। तहरीर मिलने पर पुलिस मुकदमा दर्ज करेगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश