उत्तराखंड: यहां अवैध संबंध में बाधा बनने पर आरोपी देवर ने ही भाभी की गला घोटकर की हत्या
हरिद्वार। ममता सैनी हत्याकांड का खुलासा करते हुए शहर कोतवाली पुलिस-सीआईयू की टीम ने मृतका के देवर को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि एक महिला से अवैध संबंध में बाधा बनने पर आरोपी देवर ने गला घोटकर भाभी की हत्या की थी। पुलिस का ध्यान भटकाने के लिए आरोपी ने लूट के मकसद से हत्या होने की भूमिका बनाई थी। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने पुलिस टीम की पीठ थपथपाई है।
रविवार को मायापुर चौकी कैंपस में पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि बीस अक्तूबर को शिवनगर रानीगली में महिला ममता सैनी पत्नी महेश सैनी की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। घर का सामान भी बिखरा हुआ था। मृतका के पुत्र अभय सैनी ने इस संबंध में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। प्रारंभिक जांच में हत्याकांड में किसी परिचित के होने के अंदेशा था, लिहाजा उसी बिंदू पर पुलिस ने जांच शुरू की थी। एसएसपी ने बताया कि मृतका के अविवाहित देवर पेशे से इलेक्ट्रीशियन रामकरण की भूमिका संदिग्ध सामने आने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह टूट गया।
पूछताछ में गुनाह कबूलते हुए उसने जानकारी दी कि उसके एक महिला से अवैध संबंध चले आते हैं। इस संबंध में जानकारी होने पर भाभी ममता सैनी आए दिन उससे विवाद करती थी। लिहाजा उसने भाभी से छुटकारा पाने की ठान ली थी। घटना के दिन भी उसका रुपये के लेनदेन को लेकर भाभी से विवाद हुआ, जिसके बाद उसने चुन्नी से गला दबाकर भाभी की हत्या कर दी थी। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद वह घर के बाहर कुंडा लगाकर फरार हो गया था। एसएसपी ने बताया कि आरोपी का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया है। इस दौरान एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ सिटी जूही मनराल, कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला मौजूद रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत