उत्तराखंड: यहां महिला पटवारी का सहायक 4500 रुपए लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
हरिद्वार। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसील परिसर में छापेमारी की है। इस दौरान महिला पटवारी मोनिका उर्फ मोनू भारती के निजी सहायक अनुज कुमार को 4,500 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया।
जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता अपनी पत्नी के नाम खरीदे गए प्लॉट का 2023 से दाखिल-खारिज करवाने की कोशिश कर रहा था। लेकिन तहसील में तैनात महिला पटवारी बार-बार प्रक्रिया में देरी कर रही थी और अप्रत्यक्ष रूप से पैसे की मांग की जा रही थी। आखिरकार परेशान होकर शिकायतकर्ता ने विजिलेंस की टोल-फ्री हेल्पलाइन 1064 पर शिकायत दर्ज कराई।
विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और 9 अप्रैल को जब निजी सहायक अनुज कुमार ने दाखिल-खारिज की प्रक्रिया में मदद के नाम पर 4500 रुपए की रिश्वत ली, तो उसे मौके पर ही दबोच लिया गया। टीम ने उसे रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल विजिलेंस विभाग आरोपी से पूछताछ कर रहा है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है ताकि यह पता चल सके कि इस गड़बड़ी में और कौन-कौन शामिल है। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश मानी जा रही है कि रिश्वतखोरी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल