उत्तराखंड : यहां विवाहिता ने प्रेमी को बुलाया घर, अचानक पहुंचा पति तो महिला ने बता दिया चोर,….फिर पति ने
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से शर्मनाक खबर सामने आ रही है। यहां ज्वालापुर में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके घर गया प्रेमी फंस गया। जैसे ही प्रेमी घर पहुंचा तभी अचानक पति घर आ गया। पति के डर से महिला ने प्रेमी को बदमाश बताकर लूट का आरोप लगा दिया। ऐसे में पति ने आव देखा न ताव उसने युवक की जमकर पिटाई कर दी। फिर पुलिस के हवाले कर दिया।
अपने को पिटता देख प्रेमी प्रेमिका की ओर देखता रहा कि उसे प्यार का ऐसा सिला मिला। इसके बाद जब पुलिस ने उसे जेल भेजने की बात की तो वह उसी सांसे हलक में अटक गई। ऐसे में प्रेमी ने अपने को बेगुनाह साबित करने के लिए महिला प्रेमिका के वाट्सएप चैटिंग दिखा दी। फिर क्या था पूरा मामला जान प्रेमिका का पति बेहोश होते-होते बचा। पुलिस के अनुसार एक विवाहित महिला की इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती हुई थी। वह महिला से कम उम्र का था ऐसे में महिला और उसकी बातें होने लगी।
इसके बाद मामला आगे बढ़ा तो महिला ने पति के घर पर न होने पर युवक को अपने घर पर मिलने बुला लिया। लेकिन तभी पति अचानक घर पर लौट आया। पति से छिपकर चोरी-चोरी प्यार का चक्कर महिला को महंगा पड़ने की वाला था कि महिला ने अपनी जुबान बदल दी। उसे युवक पर आरोप लगाते हुए कहा कि घर में घुसकर उसे बंधक बनाया और लूटपाट कर रहा था। ऐसे में पति ने आव देखा न ताव युवक की जमकर धुनाई की और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस भी बदमाश पकड़े जाने की सूचना पर तत्काल दंपती के घर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस उसे कोतवाली ले आयी। जहां उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई चल ही रही थी कि युवक ने अपने मोबाइल पर विवाहित के साथ हुई वाट्सएप चैटिंग दिखाते हुए बताया कि वह कोई चोर या बदमाश नहीं है। बल्कि महिला के बुलावे पर ही उसके घर गया था। वह युवक और महिला के बीच हुई बातचीत जब पुलिस ने पढ़ी तो पूरा मामला खुल गया। जब पुलिस ने महिला के पति को उसकी पत्नी की चैटिंग दिखाई गई तो वह गश खाकर बेहोश होते होते बचा। जिसके बाद पुलिस ने युवक का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है। इस पूरा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश