उत्तराखंड : यहां मामूली कहासुनी में चालक ने स्कूटी सवार पर चढ़ाया ट्रक, दर्दनाक मौत
हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां मामूली विवाद के चलते एक ट्रक चालक ने स्कूटी सवार व्यक्ति पर ट्रक चढ़ा दिया,जिससे स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक, खड़खड़ी निवासी ऋषभ गंगा घाट के पुल पर प्रसाद बेचने का काम करता था। वह अपनी स्कूटी से चंडी घाट चौक से गुजर रहा था। उसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक उसकी बगल से निकला। इसके चलते ऋषभ का बैलेंस बिगड़ गया और वह दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बचा। इसके बाद ऋषभ ने स्कूटी को तेज भगाकर ट्रक को ओवरटेक कर रोक लिया और अपनी स्कूटी ट्रक के सामने खड़ी कर दी। इसके बाद ऋषभ ने ट्रक चालक को नीचे उतरने के लिए कहा।
दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। पहले तो ट्रक चालक ने स्कूटी सवार को सामने से हटने के लिए कहा। लेकिन जब स्कूटी सवार ऋषभ सामने से नहीं हटा तो ट्रक चालक ने गुस्से में आकर स्कूटी सवार ऋषभ के ऊपर ट्रक चढ़ा दिया। इससे ऋषभ की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर ट्रक का पता लगाते हुए हत्यारोपी चालक मोनू कुमार पुत्र विजयपाल निवासी ग्राम लतीफपुर, थाना थरियांव जिला फतेहपुर-उ.प्र. को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। साथ ही घटना में प्रयुक्त ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश