उत्तराखंड : यहां पुलिस और गौतस्करों के बीच हुई मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली

ख़बर शेयर करें 👉

हरिद्वार जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में पुलिस की एक बाइक सवार बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई. वहीं जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया. जिसके बाद बदमाश को पकड़ लिया गया, पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया बताया गया है कि पकड़ा गया बदमाश 10 हजार का इनामी है और उसके खिलाफ अलग-अलग राज्यों में मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना

पुलिस के मुताबिक भगवानपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर डाडा जलालपुर गांव के पास पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार को पुलिस ने रुकने का इशारा किया. बाइक सवार बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और नदी की तरफ मोटरसाइकिल भगा दी, इसके बाद पुलिस टीम द्वारा बदमाश को पकड़ने के लिए घेराबंदी की गई और आत्मसमर्पण के लिए कहा गया, लेकिन बदमाश ने फिर से पुलिस टीम पर फायर झोंक गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad