उत्तराखंड : यहां फर्जी भर्ती सेंटर का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार। यहां पुलिस ने बेरोजगारों को सरकारी नौकरी के नाम पर ठगने वाले फर्जी गिरोह और भर्ती सेंटर का पर्दाफाश किया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि लक्सर क्षेत्र में फर्जी सेंटर का संचालन किया जा रहा था। फर्जी भर्ती सेंटर गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी जिला जज कोर्ट, आयकर और स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करते थे। जिसके एवज में बेरोजगारों से पांच से लेकर आठ लाख रुपए तक वसूलते थे।
आरोपी जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों की फर्जी मेल आईडी तैयार कर अभ्यर्थियों को ईमेल से नियुक्ति पत्र भेजते थे। बाद में उन्हें वैकेंसी कैंसिल होने की बात कहकर टरका देते थे। जिलेभर में आठ ठगी के मुकदमे दर्ज किए गए हैं। जिसमें चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अन्य कई लोगों के नाम भी सामने आए हैं। जिनकी तलाश में टीमें लगा दी गई हैं। बता दें कि पूर्व में भी लक्सर से कांग्रेस नेत्री सहित कई आरोपी फर्जी भर्ती सेंटर चलाने के मामले में जेल गए थे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश