उत्तराखंड : मां-बेटी दुष्कर्म के मामले में पांच गिरफ्तार, उत्तर प्रदेश के हैं चारों दरिंदे
हरिद्वार। रुड़की कोतवाली सिविल लाइंस क्षेत्र में 25 जून को हुए मां-बेटी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ करने के बाद उनका चालान कर दिया गया है। इस मामले में गढ़वाल मंडल के डीआइजी ने पुलिस टीम को 50 हजार का इनाम देने की घोषणा की है।
सिविल लाइन कोतवाली में आयोजित प्रेस वार्ता में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि 25 जून को एक महिला ने कोतवाली में सूचना दी थी कि कार सवार व्यक्तियों ने उसके और उसकी पांच साल की बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए इस मामले में कई थानाध्यक्षों की टीम बनाकर आरोपितों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे थे। मोबाइल फोन सर्विलांस और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पुलिस को कुछ सफलता मिली। सबसे पहले पुलिस ने उस कार को चिहि्नत किया। जिसमें कांड को अंजाम दिया गया था। सबसे पहले पुलिस ने महक सिंह उर्फ सोनू निवासी इमली खेड़ा थाना पिरान कलियर को गिरफ्तार किया।
इसके बाद पुलिस ने राजीव उर्फ विक्की तोमर निवासी ग्राम बेल्डा थाना भोपा जिला मुजफ्फरनगर, तेज निवासी साहपुर थाना देवबंद जिला सहारनपुर, जगदीश निवासी शाहपुर थाना देवबंद और सुबोध निवासी बेल्डा थाना भोपा जिला मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिस गाड़ी अल्टो का इस्तेमाल किया गया था, वह राजीव के नाम पर पंजीकृत है। गाड़ी को भी बरामद कर लिया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद