उत्तराखंड : यहां लाइसेंसी बंदूक से फायर करते हुए रील बनाना पड़ा महंगा, सोशल मीडिया में हो गया वायरल,….तीन गिरफ्तार
हरिद्वार थाना पथरी क्षेत्र में बीते रोज 22 अप्रैल को सोशल मीडिया पर तीन युवकों की बंदूक से फायर करते हुए रील वायरल होने पर कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने रील में दिख रहे तीनों युवकों शहजाद, शहजान व निसार को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
दरसअल, अलावलपुर निवासी तीनों सगे भाईयों ने बताया गया कि उन्होंने रिल बनाने के लिए लाइसेंसी बंदूक जो निसार के नाम पर रजिस्टर्ड है, से फायर कर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया था। टीम ने घर की तलाशी लेकर एक बंदूक 12 बोर, 03 कारतूस व लाइसेंस बरामद किया। उपरोक्त संबंध में थाना पथरी पर मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। शास्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट अलग से प्रेषित की जा रही है।
पुलिस ने धारा – 30 आर्म्स एक्ट व 336 भादवि के तहत मामला दर्ज लिया है गिरफ्तार युवकों की पहचान शहजाद पुत्र शहीद.शहजान पुत्र शहीद.निसार पुत्र शहीद समस्त निवासी ग्राम अलावलपुर पथरी पुलिस ने उनके कब्जे से एक 12 बोर बंदूक, तीन कारतूस व लाइसेंस बरामद कर लाइसेंस निरस्तीकरण की भी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश