उत्तराखंड: यहां चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान, देखें वीडियो….
हरिद्वार। रुड़की में शनिवार देर रात सड़क पर दौड़ रही एक कार में अचानक आग लग गई. आग लगने से आसपास क्षेत्र में हड़कंप मच गया. कार चालक ने किसी तरह से कूदकर अपनी जान बचाई. सूचना पर दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. हालांकि, तब तक कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई।
पुलिस के मुताबिक तेजल्हेड़ा थाना छपार, जिला मुज्जफरनगर, उप्र निवासी कय्यूम शनिवार की देर रात करीब ढाई बजे बलेनो कार से एकड़ थाना पथरी में अपने किसी परिचित से मिलने के लिए जा रहे थे। जैसे ही इनकी कार जोरसी गांव के पास सोलानी पुल पर पहुंची तो अचानक कार का टायर फट गया। जिससे कार अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकराई और पलट गई।
इसके बाद कार में आग लग गई। कार में आग लगने पर चालक समेत दोनों लोग वाहन से बाहर निकले और अपनी जान बचाई। कार में आग लगने के साथ ही मौके पर अफरातफरी मच गई। इसी बीच दमकल विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
सूचना के आधार पर फायर यूनिट रुड़की तत्काल घटनास्थल पर पहुंची. इसके बाद टीम ने आग की लपटों से घिरी कार को फायर यूनिट द्वारा हाई प्रेशर वाहन से होजरील फैलाकर पंपिंग कर उक्त आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया. इसी के साथ टीम द्वारा कार के पेट्रोल टैंक को फटने से भी बचा लिया. वहीं घटना मुख्य मार्ग पर घटी. ऐसे में टैंक आदि फटने से कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था. आग से कार 90 फीसदी जल चुकी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना