उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: एसएसपी ने किए कई थाना प्रभारियों के तबादले!

ख़बर शेयर करें 👉

हरिद्वार जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जिले में 8 निरीक्षक और उप-निरीक्षक के तबादले किए गए हैं, जिससे पुलिस प्रशासन में हलचल मच गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी:

  • मनोज नौटियाल को पथरी थाना प्रभारी बनाया गया।
  • अमरजीत सिंह अब गंग नहर कोतवाली की कमान संभालेंगे।
  • रविंद्र कुमार को कलियर थाना सौंपा गया।
  • अजय सिंह को झबरेड़ा थाना प्रभारी नियुक्त किया गया।
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा

हरिद्वार पुलिस महकमे में इन बदलावों को अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने साफ किया कि आगे भी जरूरत के अनुसार बदलाव किए जाएंगे, ताकि जिले में कानून व्यवस्था और अधिक प्रभावी बनाई जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad