उत्तराखंड: यहां पीआरडी जवान 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, दरोगा फरार
हरिद्वार। विजिलेंस ने झगड़े के मुकदमे में गम्भीर धाराओं का भय दिखाने वाले सब इंस्पेक्टर व पीआरडी जवान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। 30 हजार की रिश्वत लेते पीआरडी जवान को गिरफ्तार कर लिया। जबकि सब इंस्पेक्टर मौके से फरार हो गया। थाना बहादराबाद में दारोगा व पीआरडी जवान कर खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
शिकायतकर्ता ने 9 जनवरी 2024 को सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हेल्प लाईन न0 1064 पर शिकायत दर्ज कराई कि उसके गाँव की रहने वाली महिला ने 2 जनवरी को थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार में उसके व 13 अन्य लोगो के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले की जांच शांतरशाह चौकी में तैनात एसआई पंकज कुमार कर रहे थे। दारोगा ने मुकदमे में बड़ी धारा लगा कर जेल भेजने का डर दिखाकर बार-बार सेवा करने के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहे। कुछ समय पहले जरूरी खर्च बताकर 20 हजार रुपए ले भी चुके है।
इसके अलावा मुकदमा खत्म करने के एवज में 30-40 हजार रुपये की और मांग कर रहे। शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर देहरादून ने ट्रैप टीम का गठन किया । टीम ने 10 जनवरी को पीआरडी जवान सुरेन्द्र कुमार को शिकायतकर्ता से 30 हजार की घूस लेते गिरफ्तार कर लिया। जबकि एसआई पंकज कुमार लोगों की आवाजाही का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया ।
तत्पश्चात दोनों अभियुक्तों पीआरडी जवान सुरेन्द्र कुमार एवं एसआई पंकज कुमार चौकी शांतरशाह थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना जारी है। सतर्कता अधिष्ठान के टोल-फ्री हैल्पलाईन न0 1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नं. 9456592300 पर 24×7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दें ।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल