उत्तराखंड (हैवानियत): यहां चलती कार में 6 वर्षीय मासूम से सामूहिक दुष्कर्म, अस्पताल में भर्ती
हरिद्वार। हरिद्वार जनपद के रुड़की से एक आ रही है, जहां चलती कार में 6 वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। बच्ची की हालत गम्भीर होने के चलते उसे उपचार के लिए रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पिरान कलियर निवासी एक महिला अपनी 6 वर्षीय बेटी के साथ रुड़की आ रही थी जिसके लिए उसने एक कार सवार से लिफ्ट मांगी थी। महिला का आरोप है कि कार में सवार युवक उसे प्रताड़ित करने लगे और बच्ची को अपने कब्जे में ले लिया, जिसके बाद कार में सवार युवकों ने चलती कार में 6 वर्षीय मासूम से सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर गंगनहर पटरी के पास उन्हें छोड़कर फरार हो गए।
महिला किसी तरह रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कांबिंग शुरू की और हर संभव स्थान पर आरोपियों की तलाश की लेकिन सुबह तक आरोपियों का पता नहीं लग पाया। ऐसे में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
वहीं बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया है जहां पर उसका उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस सीसीटीवी कैमरे आदि खंगालने के साथ सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी है। एसपी देहात परमिंदर डोबाल ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उनकी धरपकड़ की जाएगी। सिविल लाइन कोतवाली में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद