उत्तराखंड: यहां देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने 4 महिला व 3 युवकों को किया गिरफ्तार
हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की संयुक्त टीम ने ऋषिकुल क्षेत्र में स्थित गेस्ट हाउस में चल रहे एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए चार महिलाएं और तीन युवकों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गेस्ट हाउस संचालक को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से होटल कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर नगर कोतवाली पुलिस को ऋषिकुल चौक के पास गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट चलाए जाने की सूचना मिली। इस पर कोतवाली पुलिस व एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने मिलकर उक्त गेस्ट हाउस पर छापेमारी की कार्रवाई की।आपत्तिजनक हालत में सात लोगों को हिरासत में लिया पुलिस की छापेमारी के दौरान पाया गया कि गेस्ट हाउस के रजिस्टर में किसी की भी एंट्री नहीं की गई थी।
पुलिस के अनुसार मौके से एक प्रेमी युगल के साथ ही दो महिलाएं और दो अन्य पुरुष कमरों में आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस सभी को लेकर मायापुर चौकी रवाना हो गई।
कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है। जांच के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश