उत्तराखंड: यहां दो दोस्तों के बीच मामूली विवाद में हुई मारपीट, एक की गई जान दूसरा गम्भीर
रुड़की। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में मामूली सी बात पर दो दोस्त आपस में एक-दूसरे की जान के दुश्मन बन गए. दोनों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि दूसरा हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत से लड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार, रिथोरा ग्रांट गांव के रहने वाले ललित (33 वर्ष) पुत्र देवी चंद्र और राजेश उर्फ काला (35 वर्ष) पुत्र अमर सिंह दोनों अच्छे दोस्त थे। मंगलवार तीन अक्टूबर सुबह दोनों दोस्त अपने गांव से बाइक ठीक कराने के लिए कलियर थाना क्षेत्र के धनौरी में आए थे। बताया जा रहा है कि बाइक मैकेनिक किसी काम से अपनी दुकान से चला गया। इसी दौरान दोनों दोस्तों में किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी इतनी बढ़ गई कि बात मारपीट तक पहुंच गई और दोनों ने मैकेनिक की दुकान के पास पड़े लकड़ी के पट्टे उठा कर एक-दूसरे को मारना शुरू कर दिया। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर मौजूद लोगों द्वारा सूचना पुलिस को देने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को छुड़ाया और उपचार के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल में भेजा। जहां डॉक्टरों ने ललित पुत्र देवी चंद को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल राजेश उर्फ काला की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। पिरान कलियर थाना अध्यक्ष जहांगीर अली ने बताया कि दो दोस्तों के आपसी झगड़े में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। झगड़े के कारणों का अभीतक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक