उत्तराखंड: यहां दिनदहाड़े घर में घुसकर बदमाशों ने महिला की कर दी हत्या, क्षेत्र में फैली सनसनी
हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां ज्वालापुर के मोहल्ला चाकलान में दिनदहाड़े बदमाशों ने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। इस घटना से क्षेत्र में दहशत फैली हुई है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार ज्वालापुर के मोहल्ला चाकलान में 63 वर्षीय अर्चना पत्नी स्वर्गीय उमाकांत श्रोत्रिय मंगलवार की दोपहर घर में अकेली थी। जबकि परिवार के अन्य सदस्य गंगा सप्तमी पर गंगा पूजन के लिए हर की पैड़ी गए हुए थे। दोपहर के समय बदमाश घर में घुसे और अर्चना की निर्मम हत्या कर दी। इस खबर से क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी घटनास्थल पहुंचे। प्रथम दृष्ट्या हत्या सिर पर किसी भारी चीज से वार कर हत्या करना सामने आया है।
जांच में पता चला कि करीब दो बजे महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाले उनके रिश्तेदार का बेटा जब वहां पहुंचा तो महिला खून से लथपथ पड़ी मिली। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि हत्या के पीछे की वजह का जल्द पता लगाकर हत्यारों तक पहुंचा जाएगा। पुलिस का कहना है कि घटना की बारिकी से जांच की जा रही है। साथ ही घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। बहरहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश