उत्तराखंड: नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से किया दुष्कर्म, बनाया अश्लील वीडियो,मामला दर्ज
हरिद्वार। देवभूमि हरिद्वार में नैनीताल की रहने वाली एक युवती से नौकरी के नाम पर दुष्कर्म करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पीड़ित युवती हरिद्वार में एक सिक्योरिटी एजेंसी में काम करती है। आरोपित व्यक्ति द्वारा उसे अन्य जगह पर अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ गलत काम किया गया। आरोपित ने पीड़िता युवती की अश्लील वीडियो भी बनाई और वायरल करने की धमकी दी । पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हरिद्वार सिडकुल थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक युवती का शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है जिसमें उसने बताया कि वो एक सिक्योरिटी एजेंसी में काम करती है और मूलरूप से नैनीताल की रहने वाली है। पीड़िता युवती ने बताया कि आरोपित के कहने पर जॉब बदलने के इरादे से वो कोटेक हेल्थ केयर किशनपुर रूड़की में इंटरव्यू देने गयी जहां पर बरेली उत्तर प्रदेश निवासी सुरेन्द्र कुमार से उसकी मुलाकात हुई। पीड़ित युवती का आरोप है कि विगत 22 फरवरी को आरोपित सुरेन्द्र ने उसे फोन किया और बताया कि उसने उसकी जॉब के लिए एक कंपनी में बात की है जिसके लिए युवती के स्कूली दस्तावेज चाहिए। दस्तावेज लेने के बात कहकर आरोपित सुरेन्द्र युवती के कमरे पर पहुंच गया वह साथ मे कुछ खाने पीने का सामान भी लाया था।
पीड़ित युवती का कहना है कि आरोपित ने कोल्डड्रिंक में पहले से कुछ मिलाया हुआ था जिसे पीते ही वो बेहोश हो गयी। जिसका फायदा उठाकर सुरेन्द्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो व फ़ोटो भी बनाई। अश्लील वीडियो व फ़ोटो वायरल करने की धमकी देकर आरोपित ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया व किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी । सिडकुल थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल ने बताया कि फिलहाल पीड़ित युवती द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कर लिया है व पूरे मामले की जांच कर रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन: गूगल, जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा
आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम, गैस सिलेंडर से लेकर मोबाइल कॉल तक जानें क्या-क्या बदला?
आज का राशिफल 1 नवंबर 2026: रविवार को मेष से मीन तक इन 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें करियर, कारोबार और धन का हाल
दिल्ली में उत्तराखंड की लेखिका डॉ. कविता पांडेय की पुस्तक ‘अदम्या-असीम की ओर’ पर साहित्यिक परिचर्चा, शब्दों की शक्ति और कहानी कहने की कला पर हुआ मंथन
आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क