उत्तराखंड: यहां 25000₹ के इनामी डकैत से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली

ख़बर शेयर करें 👉

रुड़की। हरिद्वार जिले के अंतर्गत थाना भगवानपुर क्षेत्र में रूटीन चैकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार एक बदमाश द्वारा अचानक पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर पकड़े जाने के डर से गन्ने के खेत में छिपने तथा पुलिस की घेरेबंदी में पुलिस कर्मियों पर फायर झोंकने के फलस्वरुप पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश शहजाद पुत्र शेरु निवासी भंगेड़ी, रुड़की के दाहिने पैर में गोली लगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना

जिसके बाद पुलिस ने घायल बदमाश को रुड़की सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसके इलाज में लगे डॉक्टर के अनुसार “फिलहाल खतरे की कोई बात नहीं है” एसएसपी द्वारा अस्पताल जाकर घायल बदमाश का हाल-चाल जाना एवं एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह से घटना की पूरी जानकारी लेते हुए अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उक्त बदमाश शहजाद 2 वर्ष पूर्व सन् 2021 में जनपद के थाना पथरी क्षेत्रांतर्गत डाली गई डकैती में वांछित था व जिसपर पुलिस से बचकर लगातार अपने ठिकाने बदलते हुए फरार रहने पर ₹ 25000 का इनाम भी घोषित था तभी से बदमाश शहजाद पुलिस से आंख मिचौली का खेल, खेल रहा था। उक्त बदमाश पर उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश में डकैती समेत अन्य गंभीर धाराओं में लगभग आधा दर्जन मुकदमें दर्ज हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad