उत्तराखंड : पति के सामने खुला अवैध संबंधों का राज, तो दे दी ऐसी खौफनाक मौत
हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में बीते माह लापता हुए एक फैक्ट्री के कर्मचारी की मौत का खुलासा मंगलवार को हरिद्वार पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया की अवैध संबंधों के चलते मृतक की पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया था। जिसके बाद शव को नहर में फेंक दिया।
पुलिस ने खुलासे में बताया कि भगवानपुर में आरोपी पत्नी और ट्रक चालक की मुलाकात हुई थी। यहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। पति के सामने अवैध संबंध का राज खुल गया। इसके बाद प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति को रास्ते से हटाने के लिए हत्या का ताना-बुना बुन डाला।
हेमेंद्र पहले भगवानपुर क्षेत्र में पत्नी रिंकी और दो बच्चों के साथ रहता था। जहां एक फैक्टरी में नौकरी करता था। रिंकी भी एक कंपनी में काम करती थी। ट्रक चालक शारुफ ट्रांसपोर्ट से जुड़ा था। इसी बीच उसकी जान पहचान हेमेंद्र से हुई। जनवरी में हेमेंद्र और रिंकी साथ में थे। जहां शारुफ से मुलाकात हुई। यहीं से दोनों के बीच जान-पहचान हुई। हेमेंद्र की गैरमौजूदगी में शारुफ का उसके घर आना-जाना शुरू हुआ। फिर दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए।
हेमेंद्र ने दोनों को पकड़ लिया था। इसके बाद करीब दो माह पहले नौकरी छोड़कर हेमेंद्र सिडकुल में शिफ्ट हो गया। यहां एक फैक्टरी में नौकरी करने लगा, लेकिन पत्नी और ट्रक चालक के बीच संपर्क बना रहा। भगवानपुर से सिडकुल में शिफ्ट होने के बाद से ही पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर हत्या की साजिश रच डाली।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश