उत्तराखंड: यहां अनियंत्रित होकर पलटी रोडवेज बस, मची चीख-पुकार, कई सवारियां घायल
हरिद्वार में रविवार शाम यूपी रोडवेज की एक बस हादसे का शिकार हो गई। बस अनियंत्रित होकर सीसीआर के सामने ऊंचा पुल पर पलट गई और दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग में गेट के पास नीचे जा गिरी। बस के नीचे गिरते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में कई यात्री घायल हो गए हैं।
बता दें रविवार को देर शाम यूपी रोडवेज की बस हरिद्वार मुरादाबाद से देहरादून आ रही थी. तभी दीन दयाल उपाध्याय पार्किंग के पास बस अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई. घटना के वक्त बस में कुल 25 यात्री सवार थे. इनमें से पांच यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं. जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. एक की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
नगर कोतवाली पुलिस ने बताया बस में कुल 25 यात्री सवार थे. इनमें से दिव्या निवासी देहरादून, सुमन निवासी हरिद्वार, नरेश निवासी बिजनौर, आरती ध्यानी श्यामपुर अन्नपूर्णा ध्यानी श्यामपुर ऋषिकेश घायल हुए हैं. सुमन निवासी हरिद्वार को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. ये दुर्घटना कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है. इसके लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल