उत्तराखंड: धर्मनगरी में सैक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़, बाहरी राज्यों से लड़कियों को बुलाकर चला रहे थे जिस्मफरोशी का धंधा, 2 गिरफ्तार
हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार से शर्मसार करने वाली खबर आ रही है यहां नगर कोतवाली पुलिस व एन्टीह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने साझा कार्यवाही करते हुए 2 होटलों के मैनेजरों को गिरफ्तार किया है जो बाहरी राज्यों से लड़कियों को बुलाकर जिस्मफरोशी का धंधा अपने होटलों में संचालित करवा रहे थे।
सेक्स रैकेट चलाये जाने की सूचना पर हरिद्वार पुलिस ने ग्राहक बनकर “द हिल व्यू और होटल रेमसन में छापेमारी की कार्यवाही करते हुए आरोपियों को जिस्मफरोशी का धंदा संचालित करते हुए रंगे हाथ पकड़ा। छापेमारी की कार्यवाही के दौरान पुलिस व एन्टीह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने पंजाब से जिस्मफरोशी के लिए लाई गई 2 लड़कियों को भी छुड़वाया। धर्मनगरी हरिद्वार में पुलिस व एन्टीह्यूमन की साझा छापेमारी समस्त होटल कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
छापेमारी की कार्यवाही में छुड़वाई गई लड़कियों ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि वे काम की तलाश में हरिद्वार आई थीं। रेलवे स्टेशन पर उनकी मुलाकात सपना राजपूत नाम की महिला से हुई, जिसने इनकी मुलाकात हिल व्यू होटल में काम करने वाले मैनेजर रिहान व सोनू से करवाई । दोनों आरोपी सोनू व रिहान ने दोनों महिलाओं को पैसे का लालच दिखाते हुए जिस्मफरोशी के दलदल में धकेल दिया।
दोनों महिलाओं ने जानकारी देते हुए पुलिस को बताया कि सपना राजपूत व सोनू ग्राहक लेकर आते थे और रिहान एवं मुकेश शर्मा अपने-अपने होटलों होटल हिल व्यू व होटल रैमसन में उन्हें जिस्मफरोशी हेतु कमरे उपलब्ध कराते थे। पुलिस ने होटल मैनेजर हिल व्यू रिहान एवं होटल मैनेजर रैमसन मुकेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है और पुलिस ने दोनों महिलाओं को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस फिलहाल होटल मैनेजरों से पूछताछ कर रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश